Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गिद्धौर का लाल बना सेल्स टैक्स ऑफिसर, विश्वजीत की सफलता से गांव में जश्न का माहौल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिद्धौर का लाल बना सेल्स टैक्स ऑफिसर, विश्वजीत की सफलता से गांव में जश्न का माहौल।

चतरा (गिद्धौर):-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लखन दांगी के पुत्र विश्वजीत कुमार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर प्रखंड का नाम गौरवान्वित किया है। उन्हें राज्य वित्त सेवा (Finance Service) में चयनित किया गया है, जहां वे अब सेल्स टैक्स ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।विश्वजीत की इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है, बल्कि पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, ग्रामीणों और दोस्तों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की है।पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लखन दांगी ने कहा कि यह पल उनके जीवन का सबसे गर्वपूर्ण क्षण है।वहीं, विश्वजीत ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र भी अगर लक्ष्य तय कर मेहनत करें, तो कोई मंजिल दूर नहीं होती।विश्वजीत की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है, और यह साबित हो गया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!