Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खाड़ी देशों में तनाव का असर भारत पर, पेट्रोल-डीजल फिर महंगा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

खाड़ी देशों में तनाव का असर भारत पर, पेट्रोल-डीजल फिर महंगा

नई दिल्ली: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब भारत में भी साफ देखने को मिल रहा है। देशभर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार सुबह एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए।

बताया जा रहा है कि पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब फ्यूल प्राइस में इजाफा हुआ है। इस बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पेट्रोल के नए दाम

  • दिल्ली: 102.12 रुपये (+2.61)
  • कोलकाता: 113.51 रुपये (+2.87)
  • मुंबई: 111.21 रुपये (+2.72)
  • चेन्नई: 107.77 रुपये (+2.46)

डीजल के नए दाम

  • दिल्ली: 95.20 रुपये (+2.71)
  • कोलकाता: 99.82 रुपये (+2.80)
  • मुंबई: 97.83 रुपये (+2.81)
  • चेन्नई: 99.55 रुपये (+2.57)

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि खाड़ी देशों में तनाव और युद्ध की स्थिति बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!