Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » खनन विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध माँ भद्रकाली स्टोन क्रेशर सील

खनन विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध माँ भद्रकाली स्टोन क्रेशर सील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

खनन विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध माँ भद्रकाली स्टोन क्रेशर सील

जेएमएम नेता की पैरवी भी नहीं आई काम, डीएमओ-माइनिंग टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई

चतरा:चतरा जिले में अवैध खनन और नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे स्टोन क्रेशरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गिद्धौर प्रखंड के गड़के गांव में अवैध रूप से संचालित माँ भद्रकाली स्टोन क्रेशर को जिला खनन विभाग की टीम ने बुधवार शाम सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य अवैध क्रेशर संचालकों और माइंस माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। ग्रामीणों ने उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि क्रेशर संचालक गलत खाता और प्लॉट नंबर दिखाकर दूसरे स्थान पर अवैध रूप से स्टोन क्रेशर संचालित कर रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि यह प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला है।

रांची तक लगी पैरवी, लेकिन प्रशासन रहा सख्त

सूत्रों के अनुसार इस अवैध क्रेशर को बचाने के लिए सत्ताधारी दल के एक प्रभावशाली जेएमएम नेता ने चतरा से लेकर रांची तक जोर लगाया। बताया जाता है कि कई स्तरों पर पैरवी भी की गई, लेकिन जिला प्रशासन और खनन विभाग की सख्ती के आगे सारी कोशिशें विफल हो गईं। अंततः प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए क्रेशर को सील कर दिया।

स्कूलों और आबादी के बीच उड़ रहा था प्रदूषण

ग्रामीणों ने शिकायत में बताया था कि क्रेशर के आसपास उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और कई निजी स्कूल संचालित हैं। क्रेशर से निकलने वाली धूल और लगातार हो रहे ब्लास्टिंग व भारी वाहनों की आवाजाही से बच्चों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा था। गांव की सड़कें भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी थीं।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी गाइडलाइन की अनदेखी करते हुए क्रेशर को जंगल क्षेत्र से लगभग 200 मीटर की दूरी पर घनी आबादी के बीच चलाया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत की प्रतिलिपि जिला खनन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, खान सचिव और राज्यपाल तक भेजी गई थी।

डीएमओ और माइनिंग इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई

जिला खनन पदाधिकारी और माइनिंग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए क्रेशर को सील किया। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जिले में अवैध खनन और बिना वैध अनुमति संचालित क्रेशरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

अन्य अवैध क्रेशरों की भी बन रही सूची

माँ भद्रकाली स्टोन क्रेशर पर कार्रवाई के बाद अब खनन विभाग जिले के अन्य अवैध क्रेशरों और माइंस की भी सूची तैयार कर रहा है। विभाग के अनुसार कई ऐसे क्रेशर हैं जिनकी लीज समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद वे रात के अंधेरे में अवैध रूप से संचालन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में ऐसे कई और अवैध ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई होने की संभावना है।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को ग्रामीणों ने सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन और प्रदूषण के कारोबार पर रोक लगेगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

इटखोरी में देवर की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के विवाद में भाभी गिरफ्तार

इटखोरी में देवर की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के विवाद में भाभी गिरफ्तार चतरा/इटखोरी: इटखोरी थाना क्षेत्र के पकरियाकला गांव में हुई युवक की

इटखोरी में सनसनीखेज वारदात: देवर-भौजाई के कथित प्रेम प्रसंग में युवक की मौत, भाई-भौजाई हिरासत में

इटखोरी में सनसनीखेज वारदात: देवर-भौजाई के कथित प्रेम प्रसंग में युवक की मौत, भाई-भौजाई हिरासत में इटखोरी/चतरा: चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सख्ती से बालू माफियाओं में हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सख्ती से बालू माफियाओं में हड़कंप बड़कागांव:बड़कागांव थाना पुलिस

खनन विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध माँ भद्रकाली स्टोन क्रेशर सील

खनन विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध माँ भद्रकाली स्टोन क्रेशर सील जेएमएम नेता की पैरवी भी नहीं आई काम, डीएमओ-माइनिंग टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई चतरा:चतरा

Live Cricket

error: Content is protected !!