कटकमसांडी में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त।

हजारीबाग:कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आराभुसाई आदिवासी टोला स्थित जंगल में झारखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नकली विदेशी शराब के निर्माण का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई 31 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। लगभग 14:00 बजे छापामारी टीम जब जंगल क्षेत्र में स्थित झोपड़ीनुमा ढांचे के पास पहुंची, तो पुलिस को देखते ही शराब तस्कर जंगल की ओर भाग निकले। हालांकि घने जंगल और झाड़ियों का लाभ उठाकर वे फरार होने में सफल रहे, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उनकी पहचान कर ली गई है।
छापामारी के दौरान झोपड़ी की तलाशी लेने पर नकली विदेशी शराब के निर्माण एवं पैकेजिंग में प्रयुक्त भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई। मौके से Imperial Blue, Iconic White और McDowell’s जैसी नामी कंपनियों के फर्जी स्टीकर, खाली व भरी बोतलें, ढक्कन, बारकोड युक्त स्टिकर तथा नशीला तरल पदार्थ बरामद किया गया।इस संबंध में कटकमसांडी थाना कांड संख्या 21/26, दिनांक 31.01.2026 के तहत धारा 274/275/3(5) बीएनएस, 47(ए) उत्पाद अधिनियम एवं 83/85 इंडियन कॉपीराइट एक्ट 1957 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बरामद सामग्री में शामिल हैं:

- 375 एमएल की लगभग 200 खाली शीशे की बोतलें
- Imperial Blue के 5 भरे हुए नकली शराब बोतल
- Iconic White और McDowell’s ब्रांड की नकली शराब बोतलें
- करीब 500 ढक्कन जिन पर विभिन्न ब्रांड के नाम अंकित
- Imperial Blue Reserve Grain Whisky के लगभग 100 फर्जी स्टीकर
- बारकोड व “Govt. Excise Dept” अंकित नकली लेबल
- 10 लीटर का जार जिसमें नशीला तरल पदार्थ भरा हुआ
छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
- पु.नि. शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल
- पु.अ.नि. शिवम गुप्ता, थाना प्रभारी, कटकमसांडी
- स.अ.नि. लक्ष्मण सिंह
- सशस्त्र बल के जवान रामस्वरूप दागी एवं थानेश्वर रविदास
पुलिस का कहना है कि नकली शराब के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











