कटकमसांडी थाना पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो मामले के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार
कटकमसांडी: कटकमसांडी थाना पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम से जुड़े एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई कटकमसांडी थाना कांड संख्या 123/26, दिनांक 03 अगस्त 2026 के तहत दर्ज मामले में की गई।पुलिस के अनुसार, उक्त कांड भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के अंतर्गत दर्ज किया गया है। मामले के नामजद अभियुक्त रोशन एक्का एवं आयुष त्रिकी, दोनों ग्राम बारीकोला झोंझी, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग के निवासी हैं।थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे













