Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उपायुक्त ने चौपारण में कंपोजिट शराब दुकान का किया औचक निरीक्षण, निर्धारित दर से अधिक पर बिक्री पर दी सख्त चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त ने चौपारण में कंपोजिट शराब दुकान का किया औचक निरीक्षण, निर्धारित दर से अधिक पर बिक्री पर दी सख्त चेतावनी

चौपारण:-आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के द्वारा चौपारण प्रखंड में स्थित अनुज्ञप्ति प्राप्त कंपोजिट शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध शराब के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया एवं बिक्री प्रक्रिया की गहन जांच की गई।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि शराब की बिक्री केवल सरकार द्वारा निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर ही की जाए एवं इस संबंध की जानकारी हेतु ग्राहकों के लिए प्रतिष्ठानों के सामने सूचना लगाने का निर्देश दिया। निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर किसी भी स्थिति में शराब बेचना दंडनीय होगा।उन्होंने ग्राहकों को शराब की बिक्री के पश्चात बिल प्रदान करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश भी संचालकों को दिया।उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी अनुज्ञप्ति प्राप्त प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से जांच की जाए, ताकि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा सके तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एक वर्ष पूर्व खोया मोबाइल बरामद, बड़कागांव पुलिस ने वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द

एक वर्ष पूर्व खोया मोबाइल बरामद, बड़कागांव पुलिस ने वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द बड़कागांव:-बड़कागांव पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए लगभग एक वर्ष

ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी, आज अंतिम दिन

ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी, आज अंतिम दिन रांची: चर्चित ट्रेजरी घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपियों से सीआईडी की विशेष जांच टीम

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार बड़कागांव/हजारीबाग:-जिले में फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के

लापता अदिति पाण्डेय मामले में राज्यपाल गंभीर, मुख्य सचिव को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

लापता बच्ची अदिति पाण्डेय मामले में राज्यपाल ने लिया संज्ञान, त्वरित कार्रवाई के निर्देश रांची:- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को लोक भवन,

Live Cricket

error: Content is protected !!