Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उपायुक्त के जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त के जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं
अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

हजारीबाग : उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ पहुंचे। उपायुक्त ने सभी की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।जनता दरबार में पेंशन स्वीकृति, राशन कार्ड त्रुटि सुधार, आवास, भूमि विवाद, पंजी-2 में हेरफेर, रोजगार, पारिवारिक विवाद सहित कई मामले सामने आए। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि सभी मामलों का समाधान संवेदनशीलता और समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए।

आज आए प्रमुख मामले :

  • इचाक निवासी अभिषेक कुमार की शिकायत पर पंजी-2 में हेरफेर के मामले की जांच का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया।
  • इचाक के झनवा तुरी द्वारा भूमिदान जमीन पर अवैध विद्यालय निर्माण की शिकायत पर डीएससी और सीओ को संयुक्त जांच के निर्देश दिए।
  • दारू प्रखंड के लरतांगो गांव में गैरमजरूआ जमीन कब्जे की शिकायत पर सीओ को जांच और एसडीओ को रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आदेश।
  • विष्णुगढ़ निवासी रामबिलास साव की भूमि नापी और दखल संबंधी शिकायत पर सीओ को तत्काल कार्रवाई का निर्देश।
  • दारू की रूबी कुमारी को मईया सम्मान योजना का लाभ दिलाने हेतु एडीएसएस को निर्देशित किया गया।
  • अनिल कुमार खंडेलवाल की खाशमहल भूमि के लीज नवीकरण मामले में विधि सम्मत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। सभी अधिकारी शिकायतों को प्राथमिकता दें और समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!