उपायुक्त के जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं
अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

हजारीबाग : उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ पहुंचे। उपायुक्त ने सभी की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।जनता दरबार में पेंशन स्वीकृति, राशन कार्ड त्रुटि सुधार, आवास, भूमि विवाद, पंजी-2 में हेरफेर, रोजगार, पारिवारिक विवाद सहित कई मामले सामने आए। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि सभी मामलों का समाधान संवेदनशीलता और समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए।

आज आए प्रमुख मामले :

- इचाक निवासी अभिषेक कुमार की शिकायत पर पंजी-2 में हेरफेर के मामले की जांच का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया।
- इचाक के झनवा तुरी द्वारा भूमिदान जमीन पर अवैध विद्यालय निर्माण की शिकायत पर डीएससी और सीओ को संयुक्त जांच के निर्देश दिए।
- दारू प्रखंड के लरतांगो गांव में गैरमजरूआ जमीन कब्जे की शिकायत पर सीओ को जांच और एसडीओ को रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आदेश।
- विष्णुगढ़ निवासी रामबिलास साव की भूमि नापी और दखल संबंधी शिकायत पर सीओ को तत्काल कार्रवाई का निर्देश।
- दारू की रूबी कुमारी को मईया सम्मान योजना का लाभ दिलाने हेतु एडीएसएस को निर्देशित किया गया।
- अनिल कुमार खंडेलवाल की खाशमहल भूमि के लीज नवीकरण मामले में विधि सम्मत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। सभी अधिकारी शिकायतों को प्राथमिकता दें और समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











