Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अफीम व ब्राउन शुगर तस्करों पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप में गिद्धौर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता निलंबित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अफीम व ब्राउन शुगर तस्करों पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप में गिद्धौर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता निलंबित

गिधौर,चतरा:-गिद्धौर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर चतरा के एसपी विकास कुमार पांडेय द्वारा की गई है।सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी द्वारा थाना क्षेत्र में अफीम व ब्राउन शुगर के तस्करों और नशे के कारोबारियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इसको लेकर विभागीय स्तर पर गंभीर नाराजगी थी।बताया जा रहा है कि गिद्धौर इन दिनों नशे के कारोबार का केंद्र बनता जा रहा है। क्षेत्र के कई तस्कर हजारीबाग सहित अन्य शहरों में अफीम और ब्राउन शुगर के साथ पकड़े जा चुके हैं, जबकि स्थानीय थाना क्षेत्र में सिर्फ औपचारिकताएं निभाई जा रही थीं।इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रशासन अब इस दिशा में सख्त कदम उठाने के मूड में है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra :यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना!

यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना! बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों

Hazaribagh :विधिक सेवा दिवस पर हजारीबाग में एक सप्ताह तक चलेगा कानूनी जागरूकता अभियान, पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों को दी गई कानून की जानकारी

विधिक सेवा दिवस पर हजारीबाग में एक सप्ताह तक चलेगा कानूनी जागरूकता अभियान, पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों को दी गई कानून की जानकारी ईचाक

बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण विवाद में खूनी संघर्ष, कांडतरी और गुरुचट्टी के ग्रामीणों के बीच जमकर पत्थरबाजी, 15 घायल

बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण विवाद में खूनी संघर्ष, कांडतरी और गुरुचट्टी के ग्रामीणों के बीच जमकर पत्थरबाजी, 15 घायल हजारीबाग/बड़कागांव। बड़कागांव के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध

Ranchi:आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से मचा हड़कंप, फेसबुक लाइव के जरिए जाहिर की थी नाराजगी

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से मचा हड़कंप, फेसबुक लाइव के जरिए जाहिर की थी नाराजगी रांची। राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के

Live Cricket

error: Content is protected !!