Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: हजारीबाग प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: हजारीबाग प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: हजारीबाग प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का सम्मान।

हजारीबाग: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हजारीबाग प्रेस क्लब में रविवार को महिला पत्रकारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्यरत महिला पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सराहा गया और प्रोत्साहित किया गया।समारोह में वक्ताओं ने कहा कि महिला पत्रकार आज न केवल समाचार जगत में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी निडर होकर समाज की आवाज़ को सामने ला रही हैं। उन्होंने पत्रकारिता के चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने महिला पत्रकारों को प्राकृतिक पतों के मुकुट, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनकी मेहनत, साहस और प्रतिबद्धता की सराहना की और कहा कि ये गुण पत्रकारिता को और मजबूत बना रहे हैं।वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर भी प्रकाश डाला। सभी ने संकल्प लिया कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और माहौल उपलब्ध कराने में मिलकर काम करेंगे।समारोह में प्रेस क्लब के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन महिला पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाओं के साथ किया गया।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: हजारीबाग प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: हजारीबाग प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का सम्मान। हजारीबाग: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हजारीबाग प्रेस क्लब में रविवार को महिला

मनोज कुमार कुशवाहा बने रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष

मनोज कुमार कुशवाहा बने रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष गिद्धौर:प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में महा रामनवमी पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की

International Women’s day:महिलाओं के संघर्ष, योगदान और उपलब्धियों को समर्पित दिन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं के संघर्ष, योगदान और उपलब्धियों को समर्पित दिन। राष्ट्रीय समाचार डेस्क:दुनिया भर में महिलाओं के योगदान, उनके संघर्ष और उपलब्धियों को

हजारीबाग लैंड स्कैम: IAS विनय चौबे ने हाईकोर्ट में दायर की जमानत याचिका

हजारीबाग लैंड स्कैम: IAS विनय चौबे ने हाईकोर्ट में दायर की जमानत याचिका। रांची/हजारीबाग: हजारीबाग लैंड स्कैम मामले में पिछले करीब दस महीनों से जेल

Live Cricket

error: Content is protected !!