KD माइंस क्रशर से उड़ती धूल ने ग्रामीणों का जीवन किया मुश्किल, खेती और स्वास्थ्य पर खतरा

केरेडारी (NTPC KD Mines):केरेडारी प्रखंड स्थित एनटीपीसी की KD माइंस कोयला क्रशर से उठती धूल अब आसपास के गांवों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। Baledewri, Bengwari, Baseria, Harla और Lochar गांव के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार, क्रशर से निकलने वाली काली धूल खेतों, घरों और पेड़-पौधों पर जम रही है। इससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और लोगों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते प्रदूषण से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सेहत पर भी खतरा बढ़ गया है।किसानों का आरोप है कि क्रशर संचालन के दौरान धूल को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पानी का छिड़काव और अन्य जरूरी उपाय नहीं किए जा रहे। थोड़ी सी हवा चलने पर पूरा इलाका धूल में ढक जाता है। यूग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और कंपनी से तुरंत जांच और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके और उनके स्वास्थ्य एवं कृषि को नुकसान से बचाया जा सके।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे










