IPL 2026 मिनी ऑक्शन: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, CSK ने अनकैप्ड सितारों पर खर्च किया करोड़ों

आशीष यादव की रिपोर्ट
आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी मंगलवार को अबू धाबी के एरीना में शुरू हो गई। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा, जिसमें से 18 करोड़ खिलाड़ी को मिलेंगे और 7.2 करोड़ रुपए BCCI वेलफेयर फंड में जाएंगे। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

अन्य बड़ी खरीदारी:

- पांच बार की चैम्पियन CSK ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.20-14.20 करोड़ रुपए में खरीदा। दोनों अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।
- तेज गेंदबाजों में श्रीलंकाई मथीशा पथिराना को KKR ने 18 करोड़ में खरीदा।
- तेजस्वी सिंह को 3 करोड़, अकील हुसैन (वेस्टइंडीज) को 2 करोड़, डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका) को 2 करोड़, वानिंदु हसरंगा को LSG ने 2 करोड़ में खरीदा।
स्पिनर्स और अन्य खिलाड़ी:
- रवि बिश्नोई – RR, 7.20 करोड़
- वेंकटेश अय्यर – RCB, 7 करोड़
- अकिब नबी – दिल्ली कैपिटल्स, 8.4 करोड़
- अन्य युवा खिलाड़ियों में 30 लाख से 2.60 करोड़ के बीच में खरीदारी हुई।
सुपरस्टार भारतीय खिलाड़ी:
- ऋषभ पंत 27 करोड़ में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने।
BCCI ने पिछले साल विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए की अपर लिमिट तय की थी, ताकि विदेशी खिलाड़ियों को अनुचित लाभ न मिले।इस मिनी ऑक्शन में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और आगामी IPL 2026 रोमांचक होने की पूरी संभावना है।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











