Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » EXCLUSIVE: NGT ने बनाई PCCF, DC और NTPC को पार्टी–पंकरी बरवाडीह कोल परियोजना में शर्तों का उल्लंघन

EXCLUSIVE: NGT ने बनाई PCCF, DC और NTPC को पार्टी–पंकरी बरवाडीह कोल परियोजना में शर्तों का उल्लंघन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

EXCLUSIVE: NGT ने बनाई PCCF, DC और NTPC को पार्टी–पंकरी बरवाडीह कोल परियोजना में शर्तों का उल्लंघन

रांची:-एनटीपीसी की पंकरी बरवाडीह कोल परियोजना एक बार फिर विवादों में है। हज़ारीबाग जिले के बड़कागांव में पर्यावरणीय मंजूरी (EC) की शर्तों का उल्लंघन कर सड़क मार्ग से कोयला परिवहन किए जाने के मामले में दिल्ली स्थित राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) में सुनवाई हुई।इस मामले को लेकर सोशल एक्टिविस्ट मंटु सोनी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। उनकी ओर से झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता नवेन्दु कुमार ने NGT के समक्ष अपना पक्ष रखा।सुनवाई के दौरान NGT ने इस मामले को गंभीर मानते हुए इसे कोलकाता पीठ को स्थानांतरित कर दिया और साथ ही भारत सरकार के वन मंत्रालय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF), वन्य जीव संरक्षक, झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हजारीबाग उपायुक्त और NTPC को पार्टी बनाते हुए नोटिस जारी किया।

अधिवक्ता का दावा:-

नवेन्दु कुमार ने कोर्ट को बताया कि एनटीपीसी पर्यावरणीय मंजूरी (EC) और वन मंजूरी (FC) की शर्तों का उल्लंघन कर रही है। FC के तहत स्पष्ट निर्देश था कि कोयला परिवहन के लिए कन्वेयर सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि वन्य जीवों की आवाजाही बाधित न हो। बावजूद इसके, एनटीपीसी सड़क मार्ग और कन्वेयर दोनों का प्रयोग कर रही है।इससे न सिर्फ वन्य जीवों का जीवन संकट में पड़ा है, बल्कि आम नागरिक भी सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवा रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी और एजेंसियां इस उल्लंघन को नजरअंदाज कर रही हैं।

कानूनी अंतर:-

FC और EC दो अलग-अलग स्वीकृतियाँ हैं, जिनके लिए अलग-अलग कानून और शर्तें लागू होती हैं। इनका पालन करना हर परियोजना के लिए अनिवार्य है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण। निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

Live Cricket

error: Content is protected !!