Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » रांची के चुटिया से बेटी के साथ लापता हुई महिला को पुलिस ने 24 दिन बाद जसीडीह से किया बरामद

रांची के चुटिया से बेटी के साथ लापता हुई महिला को पुलिस ने 24 दिन बाद जसीडीह से किया बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची के चुटिया से बेटी के साथ लापता हुई महिला को पुलिस ने 24 दिन बाद जसीडीह से किया बरामद

रांची :-राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी में रहने वाली 27 वर्षीय मधु कुमारी अपनी 5 साल की बेटी के साथ बीते 3 मार्च से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद चुटिया थाना में सनहा दर्ज कराया था। पुलिस ने करीब 24 दिनों बाद बच्ची और महिला को देवघर के जसीडीह से बरामद कर किया है। महिला और उसकी बेटी को बरामद करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सकुशल सौंप दिया है। महिला के अनुसार वो अपनी मर्जी से गई थी। पति से अनबन होने के बाद किसी को बिना बताए चली गई थी। चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकान्त के निर्देश पर चुटिया थाना के एसआई उपेन्द्र कुमार दास ने आज गुरुवार को मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिला और बच्ची को बरामद कर लिया है।परिजनों ने चुटिया थाना में सनहा दर्ज कराने के लिए दिये आवेदन में बताया था कि मधु कुमारी 3 मार्च की सुबह 6:30 बजे अपने घर से निकली थीं। उस वक्त उन्होंने नीले रंग का सूट पहना था। परिजन और रिश्तेदारों ने हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं मधु का फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। मायके वाले भी राँची पहुंचकर तलाश में जुटे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। महिला के पति और परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द उनकी तलाश करने की अपील की थी। चुटिया थाना पुलिस मधु कुमारी और उनकी बेटी की तलाश में जुट हुई थी। पुलिस ने कई मोबाइल नम्बरो की जांच पड़ताल किया उसके बाद कुछ नम्बर मिलने के बाद लोकेशन के आधार पर जसीडीह से बरामद किया गया है। महिला ने पुलिस को बतायी की पति से किसी बात पर अनबन हो गया था। उसके बाद वो भाग गई थी। उन्होंने अपना सिम भी तोड़कर फेंक दी थी।इधर सूत्रों से जानकारी मिली हैं कि महिला का किसी दूसरे युवका से प्रेम सम्बन्ध है। उसी के साथ भागी थी। जिस युवक के साथ महिला भागी थी वो लड़का उसके मायके का है। यहाँ बता दें महिला ने प्रेम विवाह की है। प्रेम विवाह के बाद भी पहले प्रेमी से महिला का बातचीत जारी थी। महिला राँची में अपने पति के साथ रह रही है। हालौकि पति और परिजनों ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। और ना ही युवक के खिलाफ कोई शिकायत किया है। इसलिए पुलिस ने महिला और बच्ची को बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिया ह।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket