Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गिद्धौर में सरकारी निर्माण कार्य में अवैध बालू का उपयोग, प्रशासन पर सवाल।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आशीष यादव की रिपोर्ट

गिद्धौर में सरकारी निर्माण कार्य में अवैध बालू का उपयोग, प्रशासन पर सवाल…..

गिधौर,चतरा:-गिद्धौर प्रखंड के दुवारी पंचायत अंतर्गत पुरबिया में चल रहे पुल निर्माण कार्य में अवैध बालू के उपयोग का मामला सामने आया है। जय मां अंबे इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए जा रहे इस निर्माण कार्य में खुलेआम अवैध बालू का भंडारण और उपयोग किया जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।

स्थानीय लोगों का आक्रोश:-

स्थानीय लोगों ने इस मामले पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जहां एक ओर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास के निर्माण के लिए बालू नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी निर्माण कार्य में खुलेआम अवैध बालू का उपयोग किया जा रहा है।

प्रशासन की भूमिका पर सवाल:-

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जानकारी होने के बावजूद संबंधित विभाग और अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले की जांच कराने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने अबुआ आवास,प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए ग्रामीणों को बालू उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

मामले की जांच की मांग:

ग्रामीणों ने उपायुक्त से इस मामले की तत्काल जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Live Cricket

error: Content is protected !!