Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रामनवमी पर डीजे बजाने के अनुमति की मांग कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन से की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धार्मिक उत्सवों में जनभावनाओं का सम्मान किया जाए – मुन्ना सिंह

हजारीबाग –कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जिला प्रशासन से शनिवार देर शाम एक वीडियो संदेश जारी कर अपील की है कि इस धार्मिक पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने के लिए प्रशासन एक सकारात्मक निर्णय ले। मुन्ना सिंह जी ने कहा कि रामनवमी हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इसे भव्य रूप से मनाने के लिए डीजे बजाने की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि भक्तजन पूरे उत्साह के साथ पर्व मना सकें। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि जनभावनाओं को समझते हुए धार्मिक स्वतंत्रता को सम्मान दिया जाए और डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया जाए। उन्होंने जनता से इस मांग का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस मुद्दे को उठाएं और प्रशासन तक अपनी आवाज़ पहुँचाएं। इस बयान के बाद यह मुद्दा सामाजिक और राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस पर जल्द निर्णय लिए जाने की संभावना है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!