Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Chatra:चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 600 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 600 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

SSB और लावालौंग थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक बाइक और मोबाइल फोन जब्त; फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी

चतरा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SSB और लावालौंग थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 600 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अफीम के अलावा एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को करीब 11 बजे SSB और थाना पुलिस की टीम अभियान पूरा कर पसागम से होसिर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान होसिर से पसागम की तरफ जा रहे दो मोटरसाइकिल सवारों की नजर पुलिस टीम पर पड़ी। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। टीम ने पीछा कर एक मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार होने में सफल रहा।

बाइक की डिक्की से बरामद हुई अफीम

पकड़े गए युवक की मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के मंधनिया गांव निवासी मुकेश कुमार गंझू (25 वर्ष), पिता सुरेश गंझू के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 600 ग्राम अफीम, एक हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल और ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में लावालौंग थाना कांड संख्या 80/2026, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(बी)/18(सी) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, घटना में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

संयुक्त छापेमारी दल में ये अधिकारी थे शामिल

कार्रवाई में लावालौंग थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव, सहायक अवर निरीक्षक वर्षा किस्कू तथा 35वीं बटालियन SSB के शीला ओपी से जुड़े जवान शामिल थे।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :हजारीबाग में ACB की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार

हजारीबाग में ACB की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार केरेडारी की कराली और पाताल पंचायत में कार्यरत थे तालेश्वर दास,

Chatra:चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 600 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 600 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार SSB और लावालौंग थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक

Hazaribagh :बंदूक से नई जिंदगी तक का सफर, दो पूर्व नक्सली कमांडरों की शादी में बाराती बने पुलिस-प्रशासन के अधिकारी

हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में लौटे दो पूर्व नक्सली कमांडर, हजारीबाग में रचाई शादी पुलिस और जिला प्रशासन ने निभाई बारातियों की

Hazaribagh:-बड़कागांव में अवैध ईंट भट्ठों पर चला पुलिस का बुलडोजर, बादम से गोंदलपूरा तक कार्रवाई

बड़कागांव में अवैध ईंट भट्ठों पर चला पुलिस का बुलडोजर, बादम से गोंदलपूरा तक कार्रवाई एसपी अमन कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी दीपक कुमार

Live Cricket

error: Content is protected !!