उरीमारी में सैनिक कंपनी के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गार्ड को लगी गोली
रांची रेफर किया गया घायल गार्ड, घटनास्थल से सात खोखा और चार पर्चे बरामद
हजारीबाग जिले के उरीमारी में सैनिक कंपनी के गेट पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में कंपनी के एक गार्ड को गोली लग गई, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर चार पर्चे छोड़कर फरार हो गए। इन पर्चों के जरिए स्पेशल प्रोजेक्ट ऑफिसर को अगला निशाना बनाने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है।
घटनास्थल से पुलिस ने सात खोखे बरामद किए हैं। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अपराधियों की पहचान और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे













