Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:-झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल एवं अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी बधाई, कहा जिले की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि

हजारीबाग : हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (एचडीसीए) के लिए एक बार फिर गौरव का अवसर आया है। जिले के बरही की रहने वाली प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी वर्षा कुमारी, पिता वीरेंद्र कुमार, का चयन झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। वर्षा के चयन की खबर मिलते ही हजारीबाग के क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को जिले की उभरती हुई महिला क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

वर्षा कुमारी के झारखंड महिला अंडर-19 टीम में चयन पर हजारीबाग के सांसद सह एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्षा कुमारी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। झारखंड की टीम में हजारीबाग की बेटी का चयन पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में जिले की बेटियां लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और ऐसी उपलब्धियां अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। सांसद ने वर्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। एचडीसीए अध्यक्ष राजीव सिंह ने भी वर्षा कुमारी के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षा का झारखंड महिला अंडर-19 टीम में चयन हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि उनकी लगन और मेहनत का परिणाम है। वही सचिव बंटी तिवारी ने कहा कि जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और लगातार मेहनत करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने वर्षा को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह अपने प्रदर्शन से हजारीबाग और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।वर्षा कुमारी का चयन जिले में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में भी सकारात्मक संदेश है। उनकी सफलता से जिले की अन्य युवा खिलाड़ी भी क्रिकेट के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित होंगी। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वर्षा कुमारी और उनके परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग

अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घटना की निंदा,

Hazaribagh:-झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल एवं अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी बधाई, कहा जिले

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!