संत कोलंबस कॉलेज स्टेडियम में सजा आदिवासी संस्कृति का रंग
करम पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव में लोक कलाकारों ने बांधा समां
हजारीबाग। संत कोलंबस कॉलेज स्टेडियम में करम पर्व की पूर्व संध्या पर आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल लोगों ने झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक कला की झलक देखी।
आयोजन के दौरान झारखंडी लोक कलाकार मैक्स भाई और नितेश कच्छप ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजन समिति के विक्की धन एवं विजय सिंह भोक्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों ने आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन झारखंड की पारंपरिक संस्कृति और लोक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं की भागीदारी से यह संदेश भी मिला कि राज्य की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में नई पीढ़ी की अहम भूमिका है।
आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कलाकारों, अतिथियों, युवाओं और दर्शकों के प्रति आभार जताया।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे












