Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, हजारीबाग में 5 गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, हजारीबाग में 5 गिरफ्तार

11 मोबाइल, लैपटॉप और टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन के फर्जी दस्तावेज बरामद

हजारीबाग। शहर में ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का हजारीबाग पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप तथा टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन के नाम से बनाए गए फर्जी आईडी कार्ड और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबा पथ, हुरहुरु स्थित एक किराये के मकान में कुछ लोग रह रहे हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना के आधार पर बड़ा बाजार ओपी प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद सनहा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई के लिए छापामारी टीम का गठन किया गया।

टीम ने बाबा पथ हुरहुरु स्थित रामेंद्र कुमार सिन्हा के मकान की घेराबंदी कर छापामारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद पांच लोग इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन के नाम से फर्जी आईडी कार्ड एवं कई संदिग्ध कागजात बरामद हुए। पुलिस ने सभी सामानों को विधिवत जब्त कर लिया।

फर्जी दस्तावेज तैयार कर करते थे ठगी

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज और आईडी कार्ड तैयार कर टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी लगाने का झांसा देते थे। इसके नाम पर लोगों से मोटी रकम लेकर साइबर ठगी किए जाने की बात पुलिस ने बताई है। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में अमरजीत कुमार (21), संजीव कुमार (19) और संटू कुमार (34) तीनों गोडापर, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा (बिहार) के रहने वाले हैं। इनके अलावा प्रवीण कुमार (51), निवासी पार्वती, थाना काशीचक, जिला नवादा तथा राजू कुमार (21), निवासी बारा, थाना बंद, जिला नालंदा (बिहार) को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में बड़ा बाजार थाना कांड संख्या 226/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(2), 338, 336(3), 340(2), 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(c), 66(d) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में एसडीपीओ सदर हजारीबाग रुपक कुमार सिंह, बड़ा बाजार ओपी प्रभारी पु.अ.नि. गुकेश कुमार रजक, पु.अ.नि. सुधीर कुमार, पु.अ.नि. गौतम उरांव, तकनीकी शाखा के सअनि शशि रंजन जायसवाल सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के ऐसे मामलों में शामिल गिरोहों पर शिकंजा कसने की उम्मीद है। पुलिस लोगों से भी अपील कर रही है कि किसी भी ईवी चार्जिंग स्टेशन या अन्य व्यावसायिक फ्रेंचाइजी के नाम पर निवेश करने से पहले संबंधित कंपनी और दस्तावेजों की आधिकारिक स्तर पर जांच अवश्य करें।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :संत कोलंबस कॉलेज स्टेडियम में सजा आदिवासी संस्कृति का रंग करम पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव में लोक कलाकारों ने बांधा समां

संत कोलंबस कॉलेज स्टेडियम में सजा आदिवासी संस्कृति का रंग करम पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव में लोक कलाकारों ने बांधा

Hazaribagh :बड़कागांव में चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना और तकनीकी शाखा की मदद से लोहरदगा से हुई बरामदगी, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई

बड़कागांव में चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना और तकनीकी शाखा की मदद से लोहरदगा से हुई बरामदगी, थाना प्रभारी

Ranchi:-2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का निधन, पुलिस महकमे में शोक

2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का निधन, पुलिस महकमे में शोक रांची। झारखंड पुलिस की 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का

Hazaribagh :ब्राजील के ट्रैक पर दम दिखाएंगी हजारीबाग की दो बेटियां, हर्ष अजमेरा ने किया सम्मानित

ब्राजील के ट्रैक पर दम दिखाएंगी हजारीबाग की दो बेटियां, हर्ष अजमेरा ने किया सम्मानित अडर-17 विश्व विद्यालयीन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए पृथ्वी उरांव और

Live Cricket

error: Content is protected !!