गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री का तबादला, दिलेश्वर कुमार को मिली कमान
गिद्धौर:-गिद्धौर थाना में थाना प्रभारी के पद पर बदलाव किया गया है। वर्तमान थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर दिलेश्वर कुमार को गिद्धौर थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब दिलेश्वर कुमार के नेतृत्व में गिद्धौर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर रहने की उम्मीद है। वहीं, निवर्तमान थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के स्थानांतरण को लेकर पुलिस विभाग में भी चर्चा रही।
नए थाना प्रभारी के सामने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना अहम जिम्मेदारी होगी।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे












