Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लापता संदीप हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा।थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई से खुली वारदात की परतें, 3.5 किमी कंधे पर शव लेकर पहुंची पुलिस टीम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

संदीप ठाकुर के लापता होने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक संदिग्ध गिरफ्तार

पूछताछ में गोली मारकर शव दामोदर नदी में फेंकने की बात सामने आई, तलाशी के दौरान सिकमतांड़ के पास मिला अज्ञात शव

परिजनों ने शव की पहचान से किया इनकार, पुलिस ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए करीब साढ़े तीन किमी कंधे पर ढोकर सड़क तक पहुंचाया

हजारीबाग:-जिले के कोले गांव निवासी 18 वर्षीय संदीप ठाकुर उर्फ पापुन के 25 अगस्त से लापता होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सन्नी गंझू, निवासी कोले, ने संदीप को गोली मारकर दामोदर नदी में फेंकने की बात बताई है। हालांकि, पुलिस द्वारा बरामद शव की पहचान संदीप ठाकुर के रूप में नहीं हुई है। मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को थाना पुलिस को सूचना मिली कि कोले निवासी संदीप ठाकुर उर्फ पापुन (18 वर्ष) 25 अगस्त से अपने घर से लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के क्रम में सन्नी गंझू ने पुलिस को बताया कि 25 अगस्त को ही संदीप को गोली मार दी गई थी और उसके शव को दामोदर नदी में फेंक दिया गया। आरोपी द्वारा दी गई जानकारी को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल दामोदर नदी क्षेत्र में शव की तलाश के लिए रवाना हुई।

पुलिस टीम नदी के किनारे और जंगल के रास्तों से तलाशी अभियान चलाते हुए आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान सिकमतांड़ के आसपास एक अज्ञात शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी संदीप के परिजनों को दी और पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि, परिजनों ने बरामद शव की पहचान संदीप ठाकुर उर्फ पापुन के रूप में नहीं की।

इसके बाद पुलिस ने आसपास के सभी थानों को बरामद अज्ञात शव की सूचना दी, ताकि शव की पहचान कराई जा सके। साथ ही पूरे मामले की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गई और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

मानवीय संवेदना के साथ पुलिस ने कंधे पर पहुंचाया शव

तलाशी अभियान के दौरान जिस स्थान पर अज्ञात शव बरामद हुआ, वहां तक सड़क की सीधी पहुंच नहीं थी। पुलिस टीम ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए शव को आवश्यक सामग्री से सुरक्षित तरीके से पैक किया और करीब साढ़े तीन किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस वाहन से शव को सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सन्नी गंझू, ग्राम कोले, ने घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात बताई है। हालांकि, मामले की वास्तविक परिस्थितियों और संदीप के लापता होने से जुड़े सभी पहलुओं की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। बरामद अज्ञात शव की पहचान कराने के लिए भी आसपास के थानों से समन्वय स्थापित किया गया है।

थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई की हो रही सराहना

संदीप के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू करना, संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करना तथा उसके बताए स्थान पर बिना समय गंवाए टीम के साथ पहुंचकर तलाशी अभियान चलाना पुलिस की तत्परता को दर्शाता है। दुर्गम जंगल और नदी क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाना और बरामद शव को करीब साढ़े तीन किलोमीटर तक कंधे पर लेकर सड़क तक पहुंचाना भी पुलिस की कार्यशैली और मानवीय संवेदना को सामने लाता है।

थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। पुलिस की सक्रियता के कारण मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिलने के साथ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी संभव हुई है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अब संदीप ठाकुर के लापता होने की घटना की कड़ियों को जोड़ने, बरामद अज्ञात शव की पहचान कराने और आरोपी द्वारा दिए गए बयानों की सत्यता की जांच में जुटी है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लापता संदीप हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा।थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई से खुली वारदात की परतें, 3.5 किमी कंधे पर शव लेकर पहुंची पुलिस टीम

संदीप ठाकुर के लापता होने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक संदिग्ध गिरफ्तार पूछताछ में गोली मारकर शव दामोदर नदी में फेंकने की

Hazaribagh News: चौपारण में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी घायल

चौपारण में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी घायल हथिया बाबा मंदिर के पास से दो देसी पिस्टल, कारतूस, खोखा

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

Live Cricket

error: Content is protected !!