Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन आत्मा को विकारों से सुरक्षित रखने का संकल्प

बड़कागांव। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केरेडारी एवं बड़कागांव ब्रह्माकुमारी पाठशाला की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर बड़कागांव थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को आत्मिक स्मृति का तिलक लगाकर परमात्म रक्षा सूत्र बांधा और ईश्वरीय सौगात भेंट की।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी सरिता ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में हर व्यक्ति को बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ मन के विकारों और बुराइयों से भी रक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के बीच राखी बांधने और उपहार देने तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि यह पवित्रता, प्रेम, मर्यादा और बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लेने का अवसर भी है।

उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश और भौतिकता के प्रभाव में रक्षाबंधन का आध्यात्मिक पक्ष कहीं पीछे छूटता जा रहा है। आज आवश्यकता इस बात की है कि पर्व के वास्तविक उद्देश्य को समझते हुए समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत किया जाए।

‘आत्मा की पवित्रता ही सच्ची रक्षा’

ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा कि रक्षा का अर्थ केवल शारीरिक सुरक्षा नहीं है। मनुष्य को अपने भीतर के क्रोध, अहंकार, लोभ, मोह और अन्य नकारात्मक प्रवृत्तियों से भी स्वयं की रक्षा करनी चाहिए। आत्मा की पवित्रता बनाए रखना ही वास्तविक अर्थों में धर्म की रक्षा है।

उन्होंने सभी से सदैव बुराइयों से दूर रहने तथा अपने व्यवहार में मधुरता और सकारात्मकता अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।। इस दौरान समाज को बुराइयों से मुक्त बनाने और सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की गई।कार्यक्रम में बीके सरिता दीदी, बीके भीम भाई, बीके अशोक भाई, महेंद्र जी, संजय कुमार महतो, बीके साक्षी सहित थाना के एसआई एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra :यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना!

यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना! बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों

Hazaribagh :विधिक सेवा दिवस पर हजारीबाग में एक सप्ताह तक चलेगा कानूनी जागरूकता अभियान, पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों को दी गई कानून की जानकारी

विधिक सेवा दिवस पर हजारीबाग में एक सप्ताह तक चलेगा कानूनी जागरूकता अभियान, पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों को दी गई कानून की जानकारी ईचाक

बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण विवाद में खूनी संघर्ष, कांडतरी और गुरुचट्टी के ग्रामीणों के बीच जमकर पत्थरबाजी, 15 घायल

बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण विवाद में खूनी संघर्ष, कांडतरी और गुरुचट्टी के ग्रामीणों के बीच जमकर पत्थरबाजी, 15 घायल हजारीबाग/बड़कागांव। बड़कागांव के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध

Ranchi:आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से मचा हड़कंप, फेसबुक लाइव के जरिए जाहिर की थी नाराजगी

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से मचा हड़कंप, फेसबुक लाइव के जरिए जाहिर की थी नाराजगी रांची। राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के

Live Cricket

error: Content is protected !!