Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिखाई गंभीरता, मुआवजा भुगतान का आश्वासन।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिखाई गंभीरता, मुआवजा भुगतान का आश्वासन

मांडर,रांची:- मांडर के सभी पांच प्रखंडों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने जल्द ही फसल नुकसान का मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों और घरों को काफी नुकसान हुआ है। कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फसल नुकसान के मुआवजे के भुगतान के लिए राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी से बात की है।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देश पर, मांडर विधानसभा क्षेत्र के सभी पांच प्रखंडों के अधिकारी फसल नुकसान का आकलन कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। रिपोर्ट के आधार पर, किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द देने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने आश्वासन दिया है कि सरकार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा देगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:हजारीबाग में ज्वेलरी डकैती कांड का खुलासा, मुख्य सरगना समेत पांच गिरफ्तार

हजारीबाग में ज्वेलरी डकैती कांड का खुलासा, मुख्य सरगना समेत पांच गिरफ्तार 4.051 किलो चांदी और 48.26 ग्राम सोने के आभूषण बरामद, हथियार और दो

Hazaribagh:दुर्गापूजा को लेकर हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 18 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

दुर्गापूजा को लेकर हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 18 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक शहर में नो एंट्री लागू,

Hazaribagh:हजारीबाग में खेल और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, 1 नवंबर को खुलेगा आवासीय बालिका बैडमिंटन केंद्र

हजारीबाग में खेल और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, 1 नवंबर को खुलेगा आवासीय बालिका बैडमिंटन केंद्र कर्जन मैदान में तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र और सिंथेटिक ट्रैक

Hazaribagh:हजारीबाग मे अनुकंपा नियुक्ति से लेकर चौकीदारों के रिक्त पदों तक की समीक्षा, डीसी ने दिए निर्देश

हजारीबाग मे अनुकंपा नियुक्ति से लेकर चौकीदारों के रिक्त पदों तक की समीक्षा, डीसी ने दिए निर्देश एमएसीपी लाभ, सेवा संपुष्टि और लंबित मामलों के

Live Cricket

error: Content is protected !!