Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Chatra:गिद्धौर में चोरी का खुलासा: 25 हजार रुपये समेत सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिद्धौर में चोरी का खुलासा: 25 हजार रुपये समेत सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार

चतरा:-गिद्धौर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए 25 हजार रुपये समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर गांव निवासी करीब 70 वर्षीय लखन राणा के घर से 25 हजार रुपये, लकड़ी का बक्सा और अन्य सामान चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना के संबंध में पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर गिद्धौर थाना में कांड संख्या 85/26, दिनांक 21.08.2026 दर्ज किया गया।मामले में BNS की धारा 331(4), 305 एवं 317(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घटना की सूचना मिलने के बाद गिद्धौर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में मो. रिजवान (लगभग 29 वर्ष), पिता स्व. मो. कुदुस, ग्राम धुना, थाना इटखोरी, जिला चतरा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से चोरी गए सामान की बरामदगी भी की गई। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

चोरी का पूरा सामान बरामद:-पुलिस ने मामले में निम्न सामान बरामद किया है—

  1. 25,000 रुपये नकद
  2. हरे रंग का एक छोटा बैग
  3. वादी लखन राणा के आधार कार्ड की छायाप्रति
  4. लकड़ी का एक बक्सा
  5. वीवो कंपनी का एक स्मार्टफोन

चोरी गए सामान की बरामदगी से पुलिस को मामले की जांच में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

इस कार्रवाई में सदर अंचल चतरा के पुलिस निरीक्षक बिरेन्द्र हांसदा, गिद्धौर थाना प्रभारी पुअनि पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, पुअनि सुनील सिंह तथा गिद्धौर थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल रहे।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी संभव हुई। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी, 5 युवतियों समेत 10 लोग हिरासत में

चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी, 5 युवतियों समेत 10 लोग हिरासत में चतरा:-शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट

Chatra:गिद्धौर में चोरी का खुलासा: 25 हजार रुपये समेत सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गिद्धौर में चोरी का खुलासा: 25 हजार रुपये समेत सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार चतरा:-गिद्धौर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

Hazaribagh:अमन साहू गैंग के नाम पर NTPC अधिकारी से रंगदारी मांगने का आरोप, फरार आरोपी दिवाकर तिवारी गिरफ्तार

अमन साहू गैंग के नाम पर NTPC अधिकारी से रंगदारी मांगने का आरोप, फरार आरोपी दिवाकर तिवारी गिरफ्तार हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने रंगदारी मांगने के

Chatra:JPSC-JSSC-CGL विवाद में पत्थलगड्डा कनेक्शन की चर्चा, कथित बिचौलिए ‘दीपक’ की भूमिका की जांच में जुटी CID

JPSC-JSSC-CGL विवाद में पत्थलगड्डा कनेक्शन की चर्चा, कथित बिचौलिए ‘दीपक’ की भूमिका की जांच में जुटी CID चतरा:- झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर

Live Cricket

error: Content is protected !!