Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

होमगार्ड भर्ती में मेडिकल जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

होमगार्ड भर्ती में मेडिकल जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

चतरा, 4 अगस्त: चतरा में नव चयनित होमगार्ड जवानों से मेडिकल जांच के नाम पर अवैध वसूली के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार गोप ने मामले में एक चिकित्सक और एक होमगार्ड जवान के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार, जिला समादेष्टा होमगार्ड कार्यालय, चतरा में 25 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक नव चयनित होमगार्ड जवानों की मेडिकल जांच एवं प्रमाणपत्र सत्यापन का कार्य चल रहा है। इसी दौरान अभ्यर्थियों से मेडिकल जांच के नाम पर 2,000 से 6,000 रुपये तक की अवैध वसूली की शिकायतें प्रशासन को मिली थीं।

शिकायतों के बाद प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार गोप ने मामले की जांच कराई। जांच एवं पूछताछ के दौरान मेडिकल जांच टीम में शामिल एक चिकित्सक और एक होमगार्ड जवान की प्रथम दृष्टया संलिप्तता सामने आई। इसके बाद दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए सदर थाना में आवेदन दिया गया है।

प्रशासन ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मेडिकल जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली रोकने के लिए निगरानी और सख्त कर दी गई है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Warriors Defence Academy हज़ारीबाग के अभ्यर्थियों ने की लंबी दौड़,इचाक बुढ़िया माता मंदिर में लिया आशीर्वाद

Warriors Defence Academy हज़ारीबाग के अभ्यर्थियों ने की लंबी दौड़,इचाक बुढ़िया माता मंदिर में लिया आशीर्वाद हजारीबाग:-Warriors Defence Academy हजारीबाग में अग्निवीर, रेलवे, झारखंड पुलिस,

होमगार्ड भर्ती में मेडिकल जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

होमगार्ड भर्ती में मेडिकल जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो के खिलाफ एफआईआर के निर्देश चतरा, 4 अगस्त: चतरा में नव चयनित होमगार्ड जवानों

दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा– उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी

दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा– उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी रामगढ़, 4 अगस्त: दिशोम गुरु शिबू सोरेन

चतरा पुलिस ने नाकाम की माओवादियों की बड़ी साजिश, हथियार व पेट्रोल के साथ दो गिरफ्तार

चतरा पुलिस ने नाकाम की माओवादियों की बड़ी साजिश, हथियार व पेट्रोल के साथ दो गिरफ्तार चतरा, 4 अगस्त: चतरा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन

Live Cricket

error: Content is protected !!