Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा– उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा– उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी

रामगढ़, 4 अगस्त: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि एवं उनकी 14 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह दिन उनके परिवार के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति का दिन है। उन्होंने कहा कि इसी दिन दिशोम गुरु ने अंतिम सांस ली थी और उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशोम गुरु की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को झारखंड के इतिहास, संघर्ष और आंदोलन से जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि आजादी के बाद भी इस क्षेत्र के लोगों ने शोषण का सामना किया और उनके पूर्वजों ने अधिकारों की लड़ाई कैसे लड़ी।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने दादा को याद करते हुए कहा कि समारोह स्थल के पास ही उनकी समाधि है। उन्होंने बताया कि उनके दादा की हत्या असामाजिक तत्वों ने कर दी थी। उस समय उनका जन्म भी नहीं हुआ था, लेकिन आज भी समाज में ऐसे तत्व मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से बचने का एकमात्र रास्ता आपसी एकता, भाईचारा और परस्पर सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सभी को एकजुट होकर ऐसी ताकतों का मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु जैसे महान नेताओं और झारखंड आंदोलन के वीर शहीदों के संघर्ष के कारण ही अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ। अब राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया तथा सरकार की विकास और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Warriors Defence Academy हज़ारीबाग के अभ्यर्थियों ने की लंबी दौड़,इचाक बुढ़िया माता मंदिर में लिया आशीर्वाद

Warriors Defence Academy हज़ारीबाग के अभ्यर्थियों ने की लंबी दौड़,इचाक बुढ़िया माता मंदिर में लिया आशीर्वाद हजारीबाग:-Warriors Defence Academy हजारीबाग में अग्निवीर, रेलवे, झारखंड पुलिस,

होमगार्ड भर्ती में मेडिकल जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

होमगार्ड भर्ती में मेडिकल जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो के खिलाफ एफआईआर के निर्देश चतरा, 4 अगस्त: चतरा में नव चयनित होमगार्ड जवानों

दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा– उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी

दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा– उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी रामगढ़, 4 अगस्त: दिशोम गुरु शिबू सोरेन

चतरा पुलिस ने नाकाम की माओवादियों की बड़ी साजिश, हथियार व पेट्रोल के साथ दो गिरफ्तार

चतरा पुलिस ने नाकाम की माओवादियों की बड़ी साजिश, हथियार व पेट्रोल के साथ दो गिरफ्तार चतरा, 4 अगस्त: चतरा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन

Live Cricket

error: Content is protected !!