Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

JPSC में बड़ा एक्शन: असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत 4 लोगों को CID ने लिया हिरासत में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

JPSC में बड़ा एक्शन: असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत 4 लोगों को CID ने लिया हिरासत में

JPSC में कथित गड़बड़ियों की जांच तेज, रांची पुलिस और CID की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों की जांच के बीच मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। CID ने JPSC की असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इस कार्रवाई से आयोग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, श्वेता गुप्ता का 22 मई को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग में तबादला कर दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने दोबारा JPSC में कार्यभार संभाल लिया। आरोप है कि आयोग में कई कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां नहीं दी गई थीं, जबकि परीक्षा से जुड़े कई अहम कार्य श्वेता गुप्ता के पास ही केंद्रित थे।

इसी क्रम में CID ने श्वेता गुप्ता सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें किस विशेष मामले में हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है और CID की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

JPSC में कथित गड़बड़ियों को लेकर पहले से ही CID और रांची पुलिस जांच में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News:आनंदा हाई स्कूल में DLSA का जागरूकता अभियान, छात्रों को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

आनंदा हाई स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी DLSA हजारीबाग के 90 दिवसीय जागरूकता

Ramgardh News:रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! ईमेल मिलते ही हाई अलर्ट, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही हाई अलर्ट पर पुलिस बांग्ला भाषा में भेजा गया धमकी भरा ईमेल, बम

JPSC कार्यालय के बाहर बवाल! 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने की मांग, बैरिकेडिंग टूटी, छात्रों और भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

JPSC कार्यालय का घेराव: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने की मांग, बैरिकेडिंग तोड़ी, भारी हंगामा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, कटऑफ सार्वजनिक करने और निष्पक्ष

JPSC अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद सामने आईं आइजोल स्थित कथित फार्म हाउस की तस्वीरें, निर्माणाधीन संपत्ति चर्चा में

JPSC अध्यक्ष के इस्तीफे के बीच सामने आईं फार्म हाउस की तस्वीरें, आइजोल स्थित संपत्ति चर्चा में मिजोरम की राजधानी आइजोल के रामह्लुन नॉर्थ क्षेत्र

Live Cricket

error: Content is protected !!