Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

JPSC कार्यालय में CID और रांची पुलिस की संयुक्त छापेमारी, दस्तावेजों की जांच शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

JPSC कार्यालय में CID और रांची पुलिस की संयुक्त छापेमारी, दस्तावेजों की जांच शुरू

14वीं JPSC परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं की शिकायतों पर कार्रवाई, कार्यालय को सुरक्षा घेरे में लिया गया

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के कार्यालय में मंगलवार को CID और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पूरे आयोग कार्यालय को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन जांच शुरू की गई।

छापेमारी के दौरान सिटी एसपी के नेतृत्व में कई डीएसपी, इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जांच टीम आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों और अभिलेखों की पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 14वीं JPSC परीक्षा से संबंधित कथित अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर की गई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कटऑफ अंक सार्वजनिक नहीं किए जाने सहित आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए थे और राज्यपाल व मुख्यमंत्री से शिकायत भी की थी।

फिलहाल जांच जारी है। अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “JPSC कार्यालय में CID और रांची पुलिस की संयुक्त छापेमारी, दस्तावेजों की जांच शुरू”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार बड़कागांव के बाकपंजा टोला जंगल से गिरफ्तारी, 9 एमएम पिस्टल, छह जिंदा गोलियां और

Giridih :मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, झारखंड की राजनीति में शोक की लहर

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, झारखंड की राजनीति में शोक की लहर देर रात सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया था

Hazaribagh :भटककर हजारीबाग पहुंचे व्यक्ति को चुरचू पुलिस ने घर भेजा एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने कराया भोजन, आर्थिक मदद कर आजमगढ़ की बस में बैठाया

भटककर हजारीबाग पहुंचे व्यक्ति को चुरचू पुलिस ने घर भेजा एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने कराया भोजन, आर्थिक मदद कर आजमगढ़ की बस

Hazaribagh:अड्डेबाजी और शराबखोरी के खिलाफ कटकमसांडी पुलिस की छापेमारी

अड्डेबाजी और शराबखोरी के खिलाफ कटकमसांडी पुलिस की छापेमारी एसपी अमन कुमार के निर्देश पर असधीर, बरगड़ा, लुपुंग समेत कई स्थानों पर चलाया गया अभियान

Live Cricket

error: Content is protected !!