सदर अस्पताल परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान के लिए पुलिस ने मांगा सहयोग
हज़ारीबाग :-सदर अस्पताल परिसर स्थित टीबी वार्ड के समीप सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को सदर अस्पताल के शीतगृह (मॉर्चरी) में सुरक्षित रखवा दिया।
पुलिस और अस्पताल प्रशासन मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान कर सकता है या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता है, तो तत्काल नजदीकी थाना या सदर अस्पताल प्रशासन से संपर्क करें।
प्रशासन का कहना है कि आमजन के सहयोग से मृतक की पहचान सुनिश्चित कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सकेगी।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे













