Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » इटखोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई अफीम तस्कर गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी।

इटखोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई अफीम तस्कर गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

इटखोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई अफीम तस्कर गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी।

चतरा, इटखोरी:-इटखोरी पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कीर्तन यादव नामक एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 400 ग्राम अफीम बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक चतरा को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को पप्पू रजक नामक एक अन्य आदतन अपराधी के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पप्पू रजक पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और उसकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि “हमारे थाना क्षेत्र में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। हम हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई करेंगे।”यह कार्रवाई इटखोरी पुलिस की नशे के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस का कहना है कि वह नशे के कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!