Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

डिंडोरी में 12 दिन बाद फिर सजी बारात, पानी विवाद के बाद समझौते से हुई शादी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डिंडोरी में 12 दिन बाद फिर सजी बारात, पानी विवाद के बाद समझौते से हुई शादी

डिंडोरी, मध्य प्रदेश:जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र के चरखुटिया गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली, जहां पानी के विवाद के कारण अधूरी रह गई शादी 12 दिन बाद आपसी समझौते से संपन्न हो गई।

बताया जाता है कि 22 अप्रैल को अंकिता और विजय बैरागी की शादी के दौरान जयमाला की रस्म के बाद पानी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने तक पहुंच गया और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई थी।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था। हालांकि, गांव के प्रबुद्ध लोगों ने पहल करते हुए दोनों परिवारों के बीच सुलह कराई। इस प्रक्रिया में एडवोकेट काशी मरावी ने अहम भूमिका निभाई और दोनों पक्षों को बातचीत के लिए राजी किया।

समझौते के बाद सोमवार को विजय बैरागी की बारात फिर से पूरे धूमधाम के साथ गांव पहुंची। भविष्य में विवाद न हो, इसके लिए दोनों परिवारों ने स्टांप पेपर पर लिखित सहमति भी बनाई। इसके बाद वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ।

गांव में इस पहल की सराहना की जा रही है, क्योंकि इससे न सिर्फ दो परिवारों का रिश्ता बचा, बल्कि सामाजिक एकता और समझदारी का भी संदेश गया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!