Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लूट का ड्रामा निकला साजिश—हजारीबाग में महिला हत्याकांड में पति ही निकला मास्टरमाइंड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में महिला हत्याकांड का खुलासा, पति ही निकला साजिश का सूत्रधार; तीन गिरफ्तार

हजारीबाग, 2 मई: जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल की रात हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रारंभिक तौर पर लूटपाट की घटना प्रतीत हो रहा यह मामला दरअसल पारिवारिक साजिश निकला, जिसमें मृतका के पति की ही संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे कोयला स्टेशन के समीप बाइक सवार दंपति पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की थी। इस घटना में मंजू देवी को गंभीर चोटें आईं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके पति विकास प्रजापति घायल हो गए। घटना के बाद घायल विकास के फर्दबयान पर केरेडारी थाना कांड संख्या 53/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले।सख्ती से पूछताछ में घायल पति विकास प्रजापति ने ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।पुलिस के अनुसार, विकास प्रजापति का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने अपने पिता नरेश प्रजापति और सहयोगी लालेश्वर गंझू व सुनील गंझू के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत घटना को लूटपाट का रूप देने के लिए पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने सुनसान स्थान पर दंपति को निशाना बनाया और मंजू देवी को गोली मार दी। शक से बचने के लिए विकास ने खुद को भी घायल करवाया, ताकि मामला वास्तविक लगे।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास प्रजापति, नरेश प्रजापति (पिता) और लालेश्वर गंझू को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं, इस घटना में शामिल सुनील गंझू अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।इस पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!