Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

JTET 2026 नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी, भोजपुरी-अंगिका-मगही फिर बाहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

JTET 2026 नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी, भोजपुरी-अंगिका-मगही फिर बाहर

भाषाओं के मुद्दे पर बनी रहेगी समिति, रिपोर्ट के बाद होगा अंतिम फैसला

राज्य कैबिनेट ने बहुप्रतीक्षित ‘शिक्षक पात्रता नियमावली (JTET) 2026’ को मंजूरी दे दी है। इससे शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, इस बार भी भोजपुरी, अंगिका और मगही भाषाओं को नियमावली में शामिल नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि पिछली कैबिनेट बैठक में इन भाषाओं को शामिल करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जिसके चलते नियमावली को स्थगित करना पड़ा था। ताजा बैठक में भी यह मुद्दा उठा, लेकिन अंततः बिना इन भाषाओं को जोड़े ही प्रस्ताव पारित कर दिया गया।

बैठक के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भोजपुरी, अंगिका और मगही को क्षेत्रीय भाषा सूची में शामिल करने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अन्य भाषाओं को शामिल करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह समिति सभी पहलुओं की गहन समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल, JTET 2026 नियमावली को मंजूरी मिलने से अभ्यर्थियों के बीच राहत और उत्साह का माहौल है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!