Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धनबाद में JPSC पीटी परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी का लगाया आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद में JPSC पीटी परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी का लगाया आरोप

प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका में त्रुटि की शिकायत, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

धनबाद: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के बीच धनबाद से गड़बड़ी की खबर सामने आई है। जिले के 46 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा की पहली पाली जहां शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, वहीं परीक्षा के बाद कई अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका में त्रुटियों का आरोप लगाया है।

परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों का कहना है कि कुछ प्रश्नों के विकल्प ही गलत दिए गए थे, जिससे उन्हें सही उत्तर चुनने में परेशानी हुई। इसके अलावा उत्तर पुस्तिका में भी तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है।

हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक JPSC या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद मामले की जांच की मांग उठने लगी है।अब सभी की नजर आयोग के आधिकारिक बयान पर टिकी है, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।

रिपोर्ट :आशीष यादव 

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra :यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना!

यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना! बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों

Hazaribagh :विधिक सेवा दिवस पर हजारीबाग में एक सप्ताह तक चलेगा कानूनी जागरूकता अभियान, पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों को दी गई कानून की जानकारी

विधिक सेवा दिवस पर हजारीबाग में एक सप्ताह तक चलेगा कानूनी जागरूकता अभियान, पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों को दी गई कानून की जानकारी ईचाक

बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण विवाद में खूनी संघर्ष, कांडतरी और गुरुचट्टी के ग्रामीणों के बीच जमकर पत्थरबाजी, 15 घायल

बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण विवाद में खूनी संघर्ष, कांडतरी और गुरुचट्टी के ग्रामीणों के बीच जमकर पत्थरबाजी, 15 घायल हजारीबाग/बड़कागांव। बड़कागांव के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध

Ranchi:आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से मचा हड़कंप, फेसबुक लाइव के जरिए जाहिर की थी नाराजगी

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से मचा हड़कंप, फेसबुक लाइव के जरिए जाहिर की थी नाराजगी रांची। राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के

Live Cricket

error: Content is protected !!