हजारीबाग: बुंडू जंगल में मुठभेड़, जोनल कमांडर सहदेव महतो समेत 4 नक्सली मारे गए
हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू जंगल में पुलिस और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जोनल कमांडर सहदेव महतो उर्फ अनुज महतो समेत कुल चार नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में सहदेव महतो की पत्नी नताशा भी शामिल है। घटना की पुष्टि केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने की है।मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के जवान भी शामिल थे। फिलहाल मारे गए नक्सलियों के शव को थाना लाया जा रहा है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे












