Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चतरा के आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, जांच टीम गठित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा के आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, जांच टीम गठित

चतरा: झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज स्थित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय में एक छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन विद्यालय पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा जब अपने घर गई तो उसके माता-पिता ने शारीरिक बदलाव देखकर संदेह जताया। पूछताछ के बाद गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हंगामे की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस छात्रा और उसके परिजनों को थाने ले जाकर मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना ने आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं, विद्यालय प्रबंधन ने अपने बचाव में कहा है कि संबंधित छात्रा नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नहीं रहती थी। हालांकि, इस दावे के बावजूद कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। चतरा के उपायुक्त कृतिश्री जी ने जांच के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया है। इस टीम में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, एसडीओ जहूर आलम, सिविल सर्जन सत्येंद्र सिंह, बीडीओ निखिल गौरव, सीओ रितिक कुमार, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी दिनकर कुमार, अंबुजा कुमारी समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा तेज है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!