Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Political News » सदन से गायब दिख रहे विपक्षी विधायक ! सत्ता पक्ष ने कहा- BJP के लिए निकाय चुनाव ज्यादा बड़ा

सदन से गायब दिख रहे विपक्षी विधायक ! सत्ता पक्ष ने कहा- BJP के लिए निकाय चुनाव ज्यादा बड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बजट सत्र में खाली सीटें, निकाय चुनाव में व्यस्त विधायक! सत्ता पक्ष ने BJP पर साधा निशाना

राष्ट्रीय समाचार डेस्क:झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन भी सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई, लेकिन विधायकों की कम उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। सत्ता पक्ष ने विपक्ष, खासकर बीजेपी पर आरोप लगाया कि उनके लिए नगर निकाय चुनाव, बजट सत्र से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है।

जयराम महतो ने जताई चिंता

जयराम महतो ने कहा कि बजट सत्र की गंभीरता होनी चाहिए। कई विधायक सत्र छोड़कर निकाय चुनाव में व्यस्त हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में ही राज्य के आने वाले वर्षों की दिशा तय होती है, इसलिए इसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

सरयू राय बोले – चुनाव प्रचार का अंतिम दिन

विधायक सरयू राय ने कहा कि निकाय चुनाव के कारण सदस्य सदन में कम आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और वे भी जमशेदपुर जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट किया है कि विधायक व्यक्तिगत रूप से प्रचार कर सकते हैं।

शिल्पी नेहा तिर्की का हमला

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों से विपक्ष का कोई सरोकार नहीं है, वे केवल विवाद खड़ा कर सुर्खियों में रहना चाहते हैं।

BJP का पलटवार

बीजेपी विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा कि सरकार ने बजट सत्र के साथ ही नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी। कई विधायक अपने क्षेत्रों में चुनावी जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं, लेकिन जल्द ही सभी सदन में लौटेंगे और सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कई मंत्री भी सदन से अनुपस्थित हैं।

सुदिव्य कुमार सोनू का बयान

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि विपक्षी विधायकों की अनुपस्थिति पर जवाब नेता प्रतिपक्ष को देना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झारखंड की जनअपेक्षाओं के अनुरूप प्रगतिशील और धरातल पर लागू होने वाला बजट पेश किया जाएगा।नगर निकाय चुनाव और बजट सत्र की समानांतर गतिविधियों के बीच अब यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में सदन की कार्यवाही कितनी प्रभावी रहती है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket