Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान।

हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के पक्ष में वार्ड संख्या 21,02 एवं 01 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।इस अभियान में कांग्रेस के कई पदाधिकारी,सक्रिय कार्यकर्ता और सैकड़ों समर्थक शामिल हुए।कांग्रेस नेताओं ने डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं से तस्लीम अंसारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान मतदाताओं ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बदलाव और विकास के मुद्दे पर समर्थन देने का भरोसा जताया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने कहा कि हजारीबाग की जनता बदलाव चाहती है और तस्लीम अंसारी स्वच्छ छवि व विकासोन्मुख सोच के उम्मीदवार हैं। नगर निगम में पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए उनका विजयी होना आवश्यक है।पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रमंडलीय चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. आर.सी. प्रसाद मेहता ने कहा कि स्वास्थ्य, स्वच्छता और आधारभूत संरचना को मजबूत करना प्राथमिकता होगी। वहीं ओबीसी मोर्चा की प्रदेश सचिव रेणु कुमारी ने कहा कि महिलाओं, युवाओं और पिछड़े वर्गों की उम्मीदें तस्लीम अंसारी से जुड़ी हैं।अभियान के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, शैलेन्द्र कुमार यादव, रजी अहमद, निसार खान, परवेज अहमद, गुड्डू सिंह, सलीम रजा, जावेद इकबाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket