Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड।

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

उनकी सफलता इसलिए और खास हो जाती है क्योंकि वे झारखंड की माटी से निकले हैं। समीर कुमार का जन्म झारखंड के चतरा जिले में हुआ, जबकि उनका ननिहाल डाल्टनगंज रहा है। सीमित संसाधनों वाले क्षेत्र से निकलकर दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक Amazon India का नेतृत्व करना किसी भी झारखंडी के लिए गर्व की बात है।समीर कुमार की उपलब्धि सिर्फ एक व्यक्ति की सफलता नहीं है, बल्कि यह झारखंड की उस प्रतिभा का प्रमाण है, जिसे अक्सर राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर कम आंका जाता रहा है। उनकी यात्रा यह संदेश देती है कि अगर अवसर और दिशा मिले, तो झारखंड का युवा भी किसी से पीछे नहीं है।आज जब वे Amazon India जैसे विशाल संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं, तो यह पूरे राज्य के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है। निस्संदेह, हर झारखंडी को आप पर गर्व है, समीर जी।

लेकिन इस गर्व के साथ एक उम्मीद भी जुड़ी है—झारखंड से।

यह उम्मीद कि आप अपने अनुभव, दृष्टि और संसाधनों के माध्यम से राज्य के युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेंगे। स्टार्टअप्स को सहयोग, डिजिटल और लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना, स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय बाज़ार से जोड़ना और रोजगार सृजन में योगदान देना झारखंड के भविष्य को नई दिशा दे सकता है।जिस मिट्टी ने आपको पहचान दी, अगर उसी मिट्टी को आपकी सफलता का थोड़ा सा सहारा मिल जाए, तो झारखंड की तस्वीर बदल सकती है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket