भागलपुर में बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
भागलपुर:भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।मामले की जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि हबीबपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई, जिसमें तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अदनान, सुनील और अरूण के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी मो. अदनान का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।कुछ दिन पहले मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर के सामने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पटाखे फोड़ते और अवैध हथियार लहराते हुए दिखाई दिया था।फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वे किस प्रकार की आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे













