Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » आयु सीमा पर JPSC के फैसले से लाखों छात्रों का भविष्य अधर में : कोमल कुमारी

आयु सीमा पर JPSC के फैसले से लाखों छात्रों का भविष्य अधर में : कोमल कुमारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : कोमल कुमारी

हजारीबाग :झारखंड सरकार एवं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा छात्रों के साथ किए जा रहे वर्तमान व्यवहार पर गहरा अफसोस व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता कोमल कुमारी ने कहा कि आयु सीमा को लेकर लिए जा रहे निर्णय लाखों मेहनती और योग्य छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। यह महज़ एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की उम्मीदों और युवाओं के सपनों से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है।कोमल कुमारी ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के बाद से अब तक प्रतियोगी परीक्षाएँ नियमित रूप से आयोजित नहीं की गईं, जिसके कारण छात्रों को पहले ही पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाए। ऐसे में अब आयु सीमा में किसी भी प्रकार की राहत न देना छात्रों के साथ अन्यायपूर्ण रवैया है।उन्होंने कहा कि वर्षों से छात्र मेहनत कर रहे हैं, अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष तैयारी में लगा चुके हैं, लेकिन सरकारी लापरवाही और विलंबित निर्णयों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। आज लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है।कोमल कुमारी ने माननीय मुख्यमंत्री, JPSC के अध्यक्ष तथा कार्मिक विभाग के सभी संबंधित सचिवों और अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लें और छात्रों के हित में आयु सीमा में उचित छूट प्रदान करने हेतु ठोस निर्णय लें।उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी हैं और इस मुद्दे पर हर संभव प्रयास जारी रहेगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!