Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, उपायुक्त से जांच की मांग

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, उपायुक्त से जांच की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, उपायुक्त से जांच की मांग

चतरा:चतरा जिले में मोकतमा कारी मुख्य पथ से ग्राम गोरी पंचायत–आरा तक बन रही सड़क के निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में गांव के महेंद्र यादव ने उपायुक्त को आवेदन सौंपते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।आवेदन में कहा गया है कि ग्रामीण कार्य विभाग, चतरा द्वारा स्वीकृत इस पथ निर्माण योजना का कार्य मेसर्स राजदेव बिल्डिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य प्राक्कलन (एस्टीमेट) की विशिष्टताओं के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है और मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है।महेंद्र यादव के अनुसार, बिना पीसीसी (PCC) और आवश्यक गाइडलाइन के गार्डवाल का निर्माण कराया जा रहा है, जो तकनीकी मानकों के विरुद्ध है। इसके अलावा पुल निर्माण में फाउंडेशन की पर्याप्त गहराई नहीं रखे जाने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पथ निर्माण में जीएसबी (GSB) एवं एग्रिगेट का मिश्रण निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है। 20 एमएम एवं 30 एमएम एग्रिगेट का सही अनुपात में उपयोग नहीं होने से सड़क की टिकाऊपन और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।शिकायतकर्ता ने उपायुक्त कीर्तीश्री से मांग की है कि सभी बिंदुओं की स्थल जांच कराई जाए और दोषी संवेदक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए गुणवत्ता के अनुरूप निर्माण कार्य सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही इस मामले की जानकारी मुख्य अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, रांची को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।अब देखना यह है कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं की सच्चाई जांच में क्या सामने आती है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket