Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखंड में ज्वेलरी दुकानों में चेहरा ढककर ‘नो एंट्री’

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड में ज्वेलरी दुकानों में चेहरा ढककर ‘नो एंट्री’

पुलिस का नया फरमान, बोकारो तनिष्क लूट प्रयास के बाद सख्ती।

धनबाद :बिहार की तर्ज पर अब झारखंड में भी ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। राज्य में सराफा प्रतिष्ठानों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और हाल ही में बोकारो के तनिष्क शोरूम में लूट के प्रयास के बाद पुलिस मुख्यालय ने नया सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत अब झारखंड की किसी भी ज्वेलरी दुकान में चेहरा ढककर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

नकाब, मास्क और हेलमेट पहनकर प्रवेश पर रोक

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अब पुरुष मास्क, नकाब या हेलमेट पहनकर ज्वेलरी दुकानों में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वहीं महिलाओं के लिए भी हिजाब, बुर्का या घूंघट पहनकर दुकान में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। दुकान में प्रवेश के समय आगंतुक का चेहरा पूरी तरह खुला होना अनिवार्य होगा।

डीआईजी ने की निर्देशों की पुष्टि

सोमवार को बाघमारा थाना के औचक निरीक्षण के दौरान बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश ने नए निर्देशों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह कदम अपराधियों की पहचान आसान बनाने और लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

नियम तोड़ने पर होगी तत्काल कार्रवाई

नए सर्कुलर के तहत यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसे संदिग्ध मानते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि ज्वेलरी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में आगंतुकों का चेहरा स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो सके।

बिहार मॉडल पर लागू हुआ फैसला

उल्लेखनीय है कि बिहार में भी सराफा बाजारों में लगातार हो रही लूट की घटनाओं के बाद पुलिस और ज्वेलर्स एसोसिएशन ने मिलकर इसी तरह का निर्णय लिया था। झारखंड पुलिस अब उसी मॉडल को पूरे राज्य में लागू कर रही है, ताकि अपराधियों के मनोबल को तोड़ा जा सके और ज्वेलरी व्यवसायियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!