Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में 17वीं झारखंड राज्य यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 का सफल समापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में 17वीं झारखंड राज्य यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 का सफल समापन।

हजारीबाग: तीन दिवसीय 17वीं झारखंड राज्य यूथ वॉलीबॉल पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन हजारीबाग में हुआ।समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि शेखर बोस, संरक्षक झारखंड वॉलीबॉल संघ, विशिष्ट अतिथि सुनील सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड वॉलीबॉल संघ और उत्तम राज, सचिव झारखंड वॉलीबॉल संघ उपस्थित थे।प्रतियोगिता में 482 खिलाड़ियों ने अपने-अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया। पुरुष वर्ग के फाइनल तक धनबाद और हजारीबाग की टीम पहुंची, जिसमें धनबाद ने हजारीबाग को 3-2 से पराजित किया। महिला वर्ग के फाइनल में गोड्डा और पूर्वी सिंहभूम की टीम आमने-सामने आई, जिसमें गोड्डा ने पूर्वी सिंहभूम को 3-0 से हराकर विजेता बन गई।
समापन समारोह में शेखर बोस ने हजारीबाग की मेजबानी और खिलाड़ियों के लिए किए गए उत्कृष्ट इंतजाम की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था बेहतरीन थी, जिसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।हजारीबाग संघ के अध्यक्ष भैया अभिमन्यु प्रसाद ने कहा कि राज्य ने जिस भरोसे के साथ प्रतियोगिता हजारीबाग को दी थी, उसे पूरा करना ही उनका लक्ष्य था।उन्होंने संघ के सदस्यों के योगदान को भी सराहा और कहा कि खेल का मैदान बच्चों में अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक सोच विकसित करने का सबसे अच्छा माध्यम है।उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें खेल के मैदान में अधिक से अधिक समय बिताना चाहिए।इस प्रकार, हजारीबाग वॉलीबॉल संघ ने 17वीं यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 का सफलतापूर्वक समापन कर राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!