Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आम्रपाली परियोजना में फिर सक्रिय हुआ पूर्व उग्रवादी नेटवर्क, अवैध वसूली की सुगबुगाहट तेज।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आम्रपाली परियोजना में फिर सक्रिय हुआ पूर्व उग्रवादी नेटवर्क, अवैध वसूली की सुगबुगाहट तेज।

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

चतरा:- टंडवा प्रखंड स्थित चर्चित आम्रपाली कोल परियोजना में एक बार फिर असामाजिक तत्वों और कथित पूर्व उग्रवादी संगठन से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियाँ बढ़ने लगी हैं। सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच की नजरें ऐसे लोगों पर टिकी हुई हैं, जो पिछले दिनों तक परियोजना क्षेत्र में अवैध वसूली और फर्जी एसोसिएशन के माध्यम से दबदबा बनाने की कोशिश कर चुके हैं।परियोजना से जुड़े स्थानीय लोगों का आरोप है कि 01 नंबर बैरियर के बाहर ‘सेंट्रल कोलफील्ड्स’ नाम से पर्ची काटने और अनुमति देने का काम कुछ संदिग्ध लोग कर रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि सीसीएल की सुरक्षा व्यवस्था के रहते यह गतिविधियाँ कैसे संचालित हो रही हैं।सूत्र बताते हैं कि फर्जी समितियों और जालसाज समूहों ने पहले भी ग्रामीणों को गुमराह कर अवैध वसूली का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया था, जिसके पैसों से कई लोग बड़े शहरों में संपत्ति के मालिक बन बैठे। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद यह नेटवर्क कुछ समय के लिए शांत हो गया था, लेकिन अब फिर से नई टीम सक्रिय होती दिख रही है।परियोजना क्षेत्र में कुछ ऐसे बाहरी लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं जिनके नाम पर परियोजना में एक डिसमिल जमीन भी नहीं, लेकिन दबंगई और झूठे मुकदमे के सहारे प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि प्रकाश नामक व्यक्ति और उसके सहयोगी अब गेट पास, ट्रांसपोर्टिंग, लिफ्टिंग और अवैध वसूली के नए नेटवर्क को खड़ा करने में जुट गए हैं।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यदि इन संगठनों और व्यक्तियों की गहन जांच हुई तो आय से अधिक संपत्ति, अवैध वसूली की मोटी रकम और सफेदपोश संरक्षण का बड़ा खुलासा संभव है। क्षेत्र में कहा जा रहा है कि एक प्रभावशाली सफेदपोश नेता इनके पीछे खड़ा है, जो हर विवाद में यह कहता पाया जाता है कि “दिल्ली से सब सेटिंग हो गई है”।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

2 thoughts on “आम्रपाली परियोजना में फिर सक्रिय हुआ पूर्व उग्रवादी नेटवर्क, अवैध वसूली की सुगबुगाहट तेज।”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!