Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पटना में 10% मतदान केंद्र महिलाओं के हवाले; विदेशी एंबेसडर भी करेंगे बूथों का दौरा — DM ने बताई तैयारियों की पूरी रूपरेखा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना में 10% मतदान केंद्र महिलाओं के हवाले; विदेशी एंबेसडर भी करेंगे बूथों का दौरा — DM ने बताई तैयारियों की पूरी रूपरेखा

पटना:राजधानी पटना की सभी 14 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना है। मतदान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए इस बार और अधिक सशक्त तैयारी की है।पटना में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। सुरक्षा और निगरानी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं तथा हर थाना स्तर पर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति होगी। साथ ही, सभी बूथों पर मोबाइल जमा करने की व्यवस्था की गई है।

10% बूथों का संचालन महिलाओं के हाथों में

DM ने बताया कि पहली बार महिला द्वारा संचालित कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें सभी कर्मी महिला होंगी। इसके अलावा, पटना जिले के 10% मतदान केंद्रों का संचालन भी पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाएगा।

इसके साथ ही:49 युवा मतदान केंद्र,14 मतदान केंद्र दिव्यांगजनों के द्वारा संचालित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि कई मतदान केंद्रों पर बिहार की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले थीम आधारित सजावट की जाएगी। गांधी मैदान में विशाल रंगोली भी बनाई जाएगी, जो वोटरों को आकर्षित करेगी।

विदेशी एंबेसडर भी करेंगे मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण

DM त्यागराजन ने कहा कि इस चुनाव में कई देशों के एंबेसडर और विदेशी डेलीगेशन बिहार आएंगे और विभिन्न जिलों के मतदान केंद्रों का दौरा कर भारतीय चुनाव प्रणाली को समझेंगे। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव की बात है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को वैश्विक स्तर पर देखने और सीखने की दिलचस्पी बढ़ रही है।

आचार संहिता उल्लंघन पर कड़ी निगरानी

DM ने बताया कि 6 नवंबर शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके अनुपालन और निगरानी के लिए 61 टीमें बनाई गई हैं, जो सूचना मिलते ही कार्रवाई करेंगी।

मतदाताओं से अपील — “वोट अवश्य करें”

त्यागराजन एस.एम. ने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा चुनावी प्रक्रिया का केंद्र बिंदु मतदाता है। कृपया मतदान अवश्य करें और दूसरों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करें। पोलिंग पार्टियां रातभर बूथ पर रुककर आपके स्वागत के लिए तैयार रहती हैं।”

मतदाता निजी गाड़ियों से भी मतदान केंद्र तक जा सकते हैं।

मोकामा और बाढ़ क्षेत्र को सुपर जोन घोषित

मोकामा और बाढ़ के संवेदनशील इलाकों के संबंध में DM ने कहा—इस पूरे क्षेत्र को सुपर जोन में रखा गया है,टाल इलाके में CAPF लगातार कैंप कर रहा है,50 चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं।किसी भी असामाजिक तत्व पर कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी“सुरक्षा बलों को पूरी स्वतंत्रता दी गई है। मतदान शांतिपूर्ण और निर्विघ्न संपन्न होगा।”

कानून-व्यवस्था सुनिश्चित: गिरफ्तारियाँ, CCA और हथियार जब्ती

DM ने कहा कि अब तक:

  • 262 व्यक्तियों पर CCA लगाया गया
  • 30 कैदियों को बेउर जेल से दूसरे जिलों में ट्रांसफर किया गया
  • लाइसेंसी हथियार जमा कराए जा चुके हैं

उन्होंने कहा कि हर स्तर पर सख्त तैयारी की गई है और किसी प्रकार की बाधा की संभावना नहीं है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!