Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में 26 सितंबर को होगी बिगेस्ट डांडिया नाइट – होटल श्री विनायक बनेगा खास आकर्षण का केंद्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में 26 सितंबर को होगी बिगेस्ट डांडिया नाइट – होटल श्री विनायक बनेगा खास आकर्षण का केंद्र

हजारीबाग। नवरात्र की उमंग और रंगारंग नृत्य-संगीत का संगम इस बार हजारीबाग में देखने को मिलेगा। 26 सितंबर की शाम होटल श्री विनायक में बिगेस्ट डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।इस अवसर पर होटल श्री विनायक पूरी तरह उत्सव की रंगीनियों में डूबा रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 6 बजे से होगी, जहां लाइव डीजे, गरबा डांस, फूड स्टॉल, एलईडी स्क्रीन, आकर्षक सजावट और सेल्फी प्वाइंट लोगों का मनोरंजन करेंगे।

प्रतियोगिताएं और पुरस्कार

डांडिया नाइट को खास बनाने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें बेस्ट सोलो डांस, बेस्ट युगल डांस, बेस्ट ग्रुप डांस और बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड शामिल हैं। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

सुरक्षा और व्यवस्था

आयोजकों ने बताया कि पूरे स्थल पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी और बाउंसर्स की तैनाती की जाएगी ताकि प्रतिभागी और दर्शक सुरक्षित माहौल में त्योहार का आनंद ले सकें।लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए टिकट दरें भी किफायती रखी गई हैं—

  • एकल पास: ₹249
  • डबल पास: ₹449
  • फैमिली पास: ₹749

टिकट के लिए इच्छुक लोग 6203716897 और 9110906103 पर संपर्क कर सकते है।इस कार्यक्रम में पारिवारिक माहौल, संगीत, नृत्य और पारंपरिक गरबा की झलक देखने को मिलेगी। सभी आयु वर्ग के लोग इसमें शामिल होकर नवरात्र की रौनक को और खास बना सकेंगे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!