Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खाजा में मिला औद्योगिक रंग, मौके पर नष्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खाजा में मिला औद्योगिक रंग, मौके पर नष्ट

हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। टीम का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन ने किया।निरीक्षण के दौरान फन एंड फूड से पनीर और त्रिपाल होटल से मगज लड्डू का नमूना लिया गया, जिसे जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, नामकुम भेजा जाएगा। वहीं, कांग्रेस ऑफिस रोड स्थित प्रतिष्ठानों की जांच में गोपाल प्रसाद के खाजा में औद्योगिक रंग पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने निर्मल महतो पार्क और सारले पार्क झील के आसपास के दुकानदारों व ठेला संचालकों को चेतावनी दी कि खाद्य पदार्थों में औद्योगिक रंग का इस्तेमाल न करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिसर की नियमित सफाई रखने के निर्देश भी दिए।सभी होटल संचालकों को निर्देश दिया गया कि भोजन बनाते समय मास्क, कैप और एप्रन का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।निरीक्षण अभियान में टीम के सदस्य विकास शर्मा, सुरज कुमार, शशि भूषण मुंडा एवं चालक धनेश्वर कुशवाह शामिल रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!